पालिका ने आखिरकार छह माह बाद सौरिख तिराहे पर हो रही
पाइप लाइन लीकेज की सुध ले ली। गुरुवार को जेसीबी से खुदाई कराकर लीकेज
पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया।
सौरिख तिराहे के पास पिछले लगभग छह माह
से मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या थी। सभासद हरिशरण शाक्य ने पालिका
को कई बार अवगत कराया, पर सुनवाई नहीं हुई। पिछले माह की 30 तारीख को बोर्ड
की बैठक में एक बार फिर से सभासद ने समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
आखिरकार पालिका प्रशासन की नींद खुली और फिर गुरुवार को सभासद शाक्य की
मौजूदगी में जेसीबी से वहां खुदाई शुरू करा दी गई है। काफी गहराई में खुदाई
होने के बाद पालिका कर्मियों की टीम ने मेन पाइप लाइन लीकेज को दुरुस्त
करने का काम शुरू कर दिया। पालिका के सभासदों का कहना है कि यह एक गंभीर
समस्या है।