फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुसमरा को हराकर कन्नौज की टीम सेमीफाइनल पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता का लीग मैच शनिवार को कुसमरा और कन्नौज की टीमों के बीच खेला गया। इसमें कन्नौज की टीम में एकतरफा जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन

द स्पोटर्स जोन कन्नौज व कुसमरा की टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। कन्नौज टीम के सामूहिक प्रयास से 53 अंक अर्जित किए। जवाब में कुसमरा की टीम के खिलाड़ी एकजुटता का प्रदर्शन नहीं कर पाए और बमुश्किल 20 अंक अर्जित कर पाए। इस तरह निर्णायक मंडल में कन्नौज को 33 अंकों से विजेता घोषित किया गया। मैच के दौरान अंपायरिंग की भूमिका में वैभव, भूपेंद्र ठाकुर व कमेंटेटर की भूमिका में सौरभ सिंह राठौर एडवोकेट ने निभाई। मैच के दौरान सपा नेता एवं पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर, राहुल पाल, कौशलेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें