कन्नौज। कोहरे के चलते ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। भिवानी जंक्शन से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सात घंटे विलंब से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।
भिवानी जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन संख्या 14118 कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 7.32 बजे कन्नौज रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। मंगलवार को कालिंदी एक्सप्रेस दोपहर 2.33 बजे पहुंची। वहीं, ट्रेन संख्या 14117 प्रयागराज से भिवानी जाने वाली 1:11 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेन संख्या 15040 कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस 32 मिनट देरी से आई। सर्दी के दिनों में ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ठिठुरना पड़ रहा है।