फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सामूहिक दुष्कर्म का मामला जांच में छेड़छाड़ का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सामूहिक दुष्कर्म का मामला पुलिस की जांच में छेड़छाड़ का निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें बताया कि उसकी 14 वर्ष की पुत्री रात को नौ बजे एक दुकान से घर का सामान लेने के लिए गई थी। लौटते समय गांव के चार युवकों ने उसको पकड़ लिया। सुनसान खंडहरनुमा मकान में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी ने सीओ सिटी कमलेश को जांच दी।
विज्ञापन

सीओ ने पूरे मामले की जांच की। इसमें सामूहिक दुष्कर्म का मामला झूठा पाया गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर किशोरी से छेड़छाड़ में गांव के सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि जांच के बाद छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का कोर्ट में बयान करवाकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें