फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत पिशाच संग पार्वती ब्याहने चले भोले

Sun, 11 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भूत पिशाचों की टोली के हुड़दंग। जंगली जानवरों के अजीबोगरीब करतब और बैंडबाजों के साथ डीजे की धुन पर नृत्य करती नर्तकियों की धूम के साथ औघड़ दानी भगवान भोलेनाथ की बारात जब नगर के मुख्य मार्ग से निकली तो कई जगह उन पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन


शिव बारात में इस बार कई जीवंत झांकियों ने भी सभी का मन मोह लिया। तालग्राम तिराहे से रथ पर सवार दूल्हा बने भगवान शंकर की आरती रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू, महामंत्री मनोज दुबे, महावीर प्रसाद गुप्ता, डा. प्रदीप सिंह, अंकुर दीक्षित, श्यामू चौहान, विनोद पांडेय, पवन दीक्षित, दिलीप गुप्ता, राहुल दीक्षित, टीटू अग्निहोत्री, प्रशांत तिवारी चंदन, गुलफाम सिंह आदि ने की।

भगवान शंकर के स्वरूप में सजे पंकज दुबे की मनोहारी छटा देखते ही बन रही थी। आरती पूजन के बाद भोले की बारात ने रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान किया। बारात नगर के मुख्य मार्ग से विशुनगढ़ रोड होते हुए देर शाम रामलीला मैदान पहुंची। वहां विवाह की औपचारिकताएं पूर्ण की गई। बारात में सबसे आगे भैंसे पर सवार यमराज चल रहे थे।
विज्ञापन


पीछे भूत पिशाचों की टोली हुड़दंग करते हुए चल रही थी। डीजे पर बज रहे फिल्मी गीतों पर नर्तकियों का डांस भी लोगों को मोहित कर रहा था। बारात में अबकी राधाकृष्ण समेत कई देवी देवताओं के स्वरूप में सजी जीवंत झांकियां मनोहारी छटा बिखेर रही थीं। बैंड की मधुर धुनों पर लोग थिरक रहे थे।

वहीं डीजे की धुनें लोगों को नाचने पर मजबूर कर रही थीं। शिव बारात को देखने उमड़ी भीड़ के बीच यह भी जोरदार चर्चा रही कि कई वर्षों बाद इस बार शंकरजी की बारात बहुत शानदार निकली। अबकी शिव बारात में सुरक्षा व्यवस्था भी चाकचौबंद की गई थी। कोतवाली पुलिस व पीएसी फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था।

कमेटी के पदाधिकारियों ने शंकर बने पंकज दुबे, पार्वती बने अखिलेश यादव, शनिदेव स्वरूप में अंकित, कृष्ण स्वरूप राजमणि दुबे। राधा स्वरूप में मयंक अग्निहोत्री, बलराम स्वरूप आकाश तिवारी, राजा हिमांचल स्वरूप में ऋषि शुक्ला, मैना रानी स्वरूप में सोनू चतुर्वेदी, विष्णु स्वरूप में अन्नू पांडेय, नारद स्वरूप में नीरज पांडेय आदि कलाकारों का अभिनय लोगों का मन मोह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें