फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घायल युवक ने तोड़ा दम, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रोड पर शुक्रवार की देर रात घायल अवस्था में मिले युवक को जहानगंज थाना पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सौ शैया अस्पताल भिजवाया पर रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना पुलिस देर रात फर्रुखाबाद रोड पर गश्त कर रही थी। काली नदी पुल से पहले थाना सीमा क्षेत्र में पुलिस ने सड़क किनारे युवक को घायलावस्था में पाया। पास में उसकी साइकिल भी पड़ी थी। सिपाहियों ने साइकिल को काली नदी चौकी पर खड़ा कर एंबुलेंस बुलाकर घायल कोअस्पताल भिजवा दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। युवक के पास कोई कागजात न मिलने से शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। शिनाख्त कराने के लिए जहानगंज थाना पुलिस ने आसपास गांवों में टीमों को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें