फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल छात्रा के परिजनों ने मांगा मुआवजा

Wed, 29 Jul 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की दीवार गिर जाने से सप्ताह भर पहले घायल छात्रा के परिजनों ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ स्कूल में हंगामा किया। साथ ही पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने उपचार का इंतजाम न होने पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


गांव झूसीनागर स्थित प्राइमरी स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा वैष्णवी (8) पुत्री अरुण भदौरिया एक सप्ताह पहले स्कूल पढ़ने गई थी। तभी गेट के पास दीवार गिर जाने से वह दबकर घायल हो गई थी। छात्रा का उपचार फर्रुखाबाद में कराया गया। पीड़ित परिवार गरीब होने के कारण अब उसके पास इलाज कराने के लिए पैसा नहीं है।

जमा पूंजी खत्म हो जाने के बाद परिजन बच्ची को गांव ले आए। मामले की जानकारी होने पर प्रधान रानी देवी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। प्रधान ने कहा कि दीवार का निर्माण चार साल पहले हुआ था। इसकी गुणवत्ता घटिया होेने से यह गिर गई।
विज्ञापन


मामले में हेडटीचर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने भी बाउंड्रीवाल बनवाते समय मानकों की अनदेखी की शिकायत की थी। फिर भी भुगतान कर दिया गया। ग्रामीण देवेंद्र सिंह, दलवीर, महेंद्र सिंह, आनंद कुमार, राजकुमार, शिवपाल सिंह, सूरजपाल, अरुण कुमार, रतीभान, अशोक, रक्षपाल भदौरिया आदि ने बच्ची का इलाज कराने के लिए डीएम से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस टीचर की लापरवाही से बच्ची घायल हुई है, उसे दंडित कर इलाज का खर्च भी दिलाया जाए।

 मामले की जांच कराई जाएगी। विभाग के पास घायल बच्ची का इलाज कराने के लिए कोई मद नहीं है। यदि बाउंड्रीवाल निर्माण प्रभारी की लापरवाही उजागर हुई तो उसके खिलाफ एक्शन लेंगे। बच्ची के उपचार के संबंध में भी छानबीन के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

- रामकरन यादव, बीएसए कन्नौज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें