फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्पलाइन महिलाओं की करेगी सुरक्षा

Sun, 14 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार एक और हेल्पलाइन लांच करने जा रही है। आठ मार्च को 181 नंबर टोल फ्री हेल्पलाइन की शुरुआत की जाएगी। हेल्पलाइन की जानकारी प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को कन्नौज दौरे पर आई दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महिला कल्याण बोर्ड की सलाहकार मीना तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन पीड़ित महिलाओं के लिए बेहद कारगर साबित होगी। बताया कि हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के फौरन बाद क्षेत्रीय पुलिस मामले का निस्तारण करने पहुंचेगी और अराजकतत्वों के साथ सख्ती से निपटेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को लेकर पूरी तरह से सजग है। कहा कि सपा के कार्यकाल में रानी लक्ष्मीबाई, आशा ज्योति केंद्र सहित कई तरह की महिलाओं से जुड़ी हुई योजनाओं की शुरुआत की गई, जिसका उनको सीधा लाभ मिला है। आशा ज्योति केंद्र की स्थापना के बाद सुस्त हुई रफ्तार के सवाल पर कहा कि जिला मुख्यालय पर विनोद दीक्षित चिकित्सालय में निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


कहा कि यह निर्माण जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र की शुरुआत कन्नौज संसदीय क्षेत्र से सांसद डिंपल यादव करेंगी। महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आरक्षण मिलने के बाद देश और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आशा ज्योति केंद्र पर 17 तरह की शिकायतों का निवारण किया जाता है।

सपा नेता चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गंभीर बीमारी से ग्रसित महिलाओं के लिए पांच अस्पतालों को नामित किया है, जिसमें महिलाओं का निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर सयुस के प्रदेश उपाध्यक्ष नाजिम खां, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, मोहम्मद मुईद, अकरम हुसैन और नूर मोहम्मद समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें