फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिविर में होगी बुजुर्गों की सेहत पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर तैनात सीएचओ को गांवों में बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में सीएचओ द्वारा केंद्र से जुड़े गांवों में सोमवार से विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुजुर्गों की पहचान कर नियमित स्वास्थ्य जांच व उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नौ से 27 फरवरी तक किया जाएगा। ब्लॉक में 28 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं, जिनमें से 18 पर सीएचओ की तैनाती है। ब्लॉक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे बुजुर्ग हैं, जो उम्र बढ़ने के साथ विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं। इनमें टीवी, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, सांस संबंधी परेशानी, हृदय रोग और आंखों से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के माध्यम से बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल शुरू की है। निर्देशों के तहत सीएचओ गांव-गांव जाकर ऐसे बुजुर्गों की सूची तैयार करेंगे, जो वृद्धावस्था के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं या स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पाते। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
वर्जन
विशेष स्वास्थ्य शिविरों में बुजुर्गों की ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, ऑक्सीजन स्तर, आंखों की जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। सीएचओ आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम के सहयोग से बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र करेंगे। सुपरविजन के लिए बीसीपीएम और बीपीएम की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ1 कुमारिल मैत्रेय, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें