फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवती का शव पुलिस के लिए बनी पहेली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऋतुकला में आलू के खेत में मिली युवती की लाश पुलिस के लिए एक ऐसी पहेली बन गई है। इसे जिसे सुलझाने में खाकी के पसीने छूट रहे हैं। युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी के फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब शव मिलने के बाद एक महिला ने उसे अपनी लापता बेटी बताकर दावा पेश किया और गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक भी कर दिया लेकिन कहानी में फिल्मी मोड़ तब आया, जब दफन किए जाने के अगले ही दिन उस महिला की बेटी अपने प्रेमी के साथ जिंदा सलामत पुलिस स्टेशन पहुंच गई। इस घटना के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया कि आखिर वह युवती कौन थी जिसे दफना दिया गया।
एसपी विनोद कुमार के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस और सदर कोतवाली की कई टीमें इस मिस्ट्री को सुलझाने में जुटी हैं। पुलिस ने अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर स्थित ढाबों, पेट्रोल पंपों और दुकानों पर लगे कैमरों की फुटेज घंटों चेक की है। जांच का दायरा पड़ोसी जिलों जैसे कानपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई और मैनपुरी तक फैला दिया गया है। लापता लड़कियों का डेटा खंगाला जा रहा है और सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान की कोशिशें जारी हैं। एसपी का कहना है कि युवती की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है या मामला कुछ और है, यह शिनाख्त के बाद ही साफ हो पाएगा। एसपी ने बताया कि हाईवे के आसपास के संदिग्ध वाहनों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें