फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 छात्राओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Wed, 16 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मित्रसेनपुर में विनोद दीक्षित चिकित्सालय से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने 79 छात्राओं का मेडिकल चेकअप किया।
विज्ञापन


इस दौरान काफी संख्या में छात्राएं खांसी, जुकाम, बुखार सहित अन्य रोगों से ग्रसित पाई गई। इन सभी को दवाइयों को देकर नियमित रूप से सेवन के निर्देश दिए गए। विनोद दीक्षित चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डा.नितिन वैश्य ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचकर एक-एक कर सभी छात्राओं का चेकअप किया।

इस दौरान छात्राएं बुखार, खांसी, जुकाम से पीड़ित मिली। इन सभी को दवाइयां वितरित की गई। निर्देश दिया कि इन दवाइयों का नियमित रुप से सेवन करें। चिकित्सक टीम ने निर्देश दिया कि बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनको हरी सब्जियां अधिकतर मात्राएं में खिलाएं। सर्दी का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ रहा है, ऐसे में सुबह-शाम विशेष बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विद्यालय में जीवन कौशल शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सामुदायिक संसाधनों पर जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, डा. अमरनाथ दुबे, राजेश्वर सिंह यादव, वार्डन रश्मी मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें