फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में एक शिकायत का निस्तारण

Wed, 16 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में सीडीओ उदयराज यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन हुआ। करीब तीन माह के बाद आयोजित हुए तहसील दिवस का प्रचार न होने से फरियादियों की संख्या काफी कम रही। कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी नदारत रहे।
विज्ञापन


इस दौरान 54 शिकायतें आई, इनमें महज एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका। तहसील दिवस के दौरान सीडीओ ने अफसरों से कहा कि तहसील दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाए। फरियादियों के मोबाइल नंबर पर उनकी शिकायत के निस्तारण की जानकारी भी मुहैया कराई जाए।

इस दौरान 54 लोगों ने कई समस्याओं से संबंधित फरियादें अफसरों के समक्ष रखी। इस दौरान एसडीएम उदयवीर सिंह, सीओ सुरेंद्रपाल सिंह, उमर्दा बीडीओ, कोतवाल श्यामवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें