फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 427 पर्चे बिके

Fri, 20 Nov 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम विकास खंड में 67 ग्राम प्रधान पदों के लिए 527 तथा 852 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 226 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं जिला पंचायत से अदेय प्रमाणपत्र के लिए ब्लाक में काउंटर लगे। वहीं वकीलों ने ब्लाक परिसर में ही डेरा जमाकर उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को पूर्ण कराया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी पंकज यादव ने बताया कि तृतीय चरण के मतदान के लिए 21 व 23 नवंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 12 न्याय पंचायतों के लिए 12 काउंटरों को बनाया गया है। इसकी बैरीकेडिंग भी करा दी गई है। गुरुवार को सुबह से ही अधिवक्ता भी ब्लाक में डट गए।

क्षेत्र के किशन स्वरूप, अशोक कुमार, आनंद बाबू, रामऔतार, प्रदीप, राधेश्याम आदि ने जमानत राशि को ब्लाक परिसर में ही जमा कराने की मांग बीडीओ से की। इस दौरान ब्लाक परिसर में मेले जैसा माहौल लगा रहा। उधर, सदर ब्लॉक व जलालाबाद में प्रधान व सदस्य पद के नामांकन पत्रों की वापसी का समय 20 नवंबर को अपराह्न तीन बजे तक है।
विज्ञापन


तीन बजे के बाद चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएगा। वितरण के दौरान प्रत्याशी को खुद ब्लॉक मुख्यालय आना होगा। उधर, ग्राम पंचायतों में कई डमी प्रत्याशियों ने भी नामांकन कर रखे हैं। इनमें कुछ प्रत्याशियों के परिजन भी शामिल हैं। सूची फाइनल हो जाने के बाद प्रत्याशी मनचाहा चुनाव चिन्ह लेना चाहते हैं।

इसमें प्रत्याशी ऐसा चिन्ह पहले लेते हैं, जो वोटरों को पहचानने में दिक्कत न करें और वोट देने के दौरान भी वोटरों को आसानी से समझ में जा जाए। पर्चे वापस करने से अगर सरल चुनाव चिन्ह प्रत्याशी को मिल रहा है तो वह पर्चा वापस करा देते हैं। इसमें दूसरे प्रत्याशी पर भी नजर रखी जाती है कि अगर उसने किसी डमी प्रत्याशी का पर्चा वापस कराया तो उनको चुनाव चिन्ह गड़बड़ न मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें