जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन
डीएम को सौंपा है। इसमें किसानों की समस्याओं को आधार बनाया गया है। गन्ने
का बकाया भुगतान दिलाने की भी मांग हुई है।
गुरुवार को कलक्ट्रेट
पहुंचे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डीएम अनुज कुमार झा को
दिए ज्ञापन में कहा कि गन्ना किसानों का करीब 2800 करोड़ रुपये बकाया है।
ब्याज समेत किसानों को बकाया भुगतान शीघ्र वापस कराया जाएगा। चीनी मिलें भी
जल्द शुरू कराने की मांग भी हुई है।
सूबे में गन्ना का न्यूनतम खरीद मूल्य
भी अब तक घोषित नहीं हुआ है। किसानों के हितों के लिए 360 रुपये प्रति
क्विंटल की दर रेट घोषित करने की मांग हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय
मिश्र, डॉ. जीवन शुक्ल, मोहम्मद शमशाद खां, राजीव कुमार, शिवम तिवारी,
संतोष कुमार, किरन वर्मा, डॉ. हासिम सिद्दीकी व
अनुज मिश्र कक्का आदि मौजूद थे।