जिला अस्पताल के पीछे की गंदगी हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां पर फल और फूलदार वृक्ष लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल को हरा भरा बनाया जाएगा। जहां पर भी गंदगी एकत्र है वहां उसे हटाया जाएगा। ऊबड़खाबड़ भूमि को मिट्टी डालकर समतल किया जाएगा। इसके बाद फल व फूलदार वृक्ष लगाकर पूरे अस्पताल को हराभरा किया जाएगा।
इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल के पीछे मरीजों का एकत्र गंदा कचरा हटवाया जा रहा है। भूमि को जेसीबी मशीन से समतल कराया गया है। कुछ स्थानों पर बाहर से मजदूर लगाकर गंदगी हटवाई जा रही है। इसी तरह निर्माणाधीन भवनों के आसपास भी भूमि को समतल कराया जाएगा।
यहां भी क्यारी बनाकर फूलदार पौध लगाए जाएंगे। इससे अस्पताल देखने में बेहतर लगेगा। वहीं, लोग गंदगी नहीं डाल सकेंगे। अस्पताल के आसपास गंदगी डालने के लिए डिब्बे रखे जाएंगे। मरीजों और उनके तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है कि वह गंदगी को अस्पताल के सामने टंगे डिब्बों में डालें। यही नहीं कर्मचारियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वह अस्पताल के मलबे को एकत्र करेंगे। इधर-उधर नहीं फेकेंगे। यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।