मोहल्ला रामगंज स्थित एक विद्यालय में हुई कांग्रेस
की बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस
नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए।
कांग्रेस
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी लोकप्रियता खोती जा
रही है। जनता से वादा कर सत्ता हासिल करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
सिर्फ विदेश यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पड़े सूखे के
चलते किसान बदहाल है। इसको लेकर प्रदेश सरकार मौन धारण किए हुए है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश की एकता और अखंडता को प्रभावित करने का प्रयास
कर रहे हैं। जिसको कांग्रेस सफल नहीं होने देगी। जिला प्रवक्ता शमशाद खां
ने कहा कि पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से जनता का रुझान फिर कांग्रेस की ओर
बढ़ रहा है और इसके चलते 2017 में विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी सफलता
हासिल करेगी।
इस दौरान आगरा खंड स्नातक से चुनाव लड़े डा. इसरार ने अपने
साथी एहसान अहमद, आनंद मोहन, राहुल दुबे, मेहनाज हसन सहित तमाम लोगों के
साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी का जिलाध्यक्ष ने स्वागत
किया। बैठक में नगर अध्यक्ष संजीव दुबे, डा. जहीर खां, तारिक बशीर, संदीप
त्रिवेदी, मीनू त्रिपाठी और आरपी सैनी आदि मौजूद थे।