जेएम यूनिक पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव
धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों
का मन मोह लिया। प्रबंधक जलालुद्दीन उर्फ हवलदार व प्रधानाचार्य बदरुल हक
ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं आरती, पूजा, अरुणा देवी, सोनी ने
सरस्वती वंदना पेश की। मुख्य अतिथि संजू कटियार व सदर विधायक अनिल दोहरे ने
छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। बताया कि खेलों के अलावा सांस्कृतिक
कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। छात्र गौरव यादव, लाखन, हर्ष
यादव ने मेरे देश की धरती सोना उगले गीत पर डांस किया।
कार्यक्रम के तहत
बेटी बचाओ कार्यक्रम पेश किया गया। डाली व सोनम ने नाटक प्रस्तुत कर मन
मोहा। इस दौरान कौशल किशोर, अनूप कुमार, धर्मेंद्र यादव, ज्ञान सिंह,
रियाउद्दीन, सुरेंद्र सिंह, सचिन आदि मौजूद थे।