नार्मल स्कूल परिसर में भारत विकलांग सेवा संस्थान की
हुई बैठक में विकलांगों के कल्याण को लेकर चर्चा की गई। साथ ही उनके हितों
के लिए कोई कार्य नहीं होने पर केंद्र व प्रदेश सरकार को कोसा गया।
अध्यक्ष
धीरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता से आज तक हर स्तर की जंग में
विकलांगों ने अहम भूमिका अदा की। देश में दो प्रतिशत विकलांगों की आबादी
है, पर किसी भी सरकार ने उनके हितों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया। विकलांग
आज भी बदतर जीवन जीने पर मजबूर हैं।
हर राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनैतिक दल
विकलांगों के वोट पर देश व प्रदेश की सत्ता का सुख भोगते रहे, पर उनके
हितार्थ आज तक कामगार योजना अथवा विकलांग आयोग का गठन तक नहीं किया गया है।
कहा कि विकलांगों में कुछ करने का उत्साह और लगन हो तो वह कोई भी काम कर
सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विकलांग साहस और आत्मविश्वास से अपने और समाज के
हित के लिए काम करें। बैठक में सत्यपाल राठौर, राजीव कुमार, गिरजाशंकर,
कमलेश कुमार, शेखर, अतर सिंह आदि मौजूद थे।