फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

Sun, 25 Oct 2015 12:46 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले लाखन तिराहे पर दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान फायरिंग में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उच्चाधिकारियों ने कई घंटे तक उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


इस बाबत कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने बताया कि बब्लू पुत्र शम्मू भागने की फिराक में था। इसी दौरान उसे मकरंदनगर के निकट से घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।

कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के बाद नामजद अभियुक्त बब्लू को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। ज्ञात हो कि विसर्जन यात्रा के दौरान चली गोली से मकरंदनगर निवासी महेश कुशवाहा (25) की मौत हो गई थी, जबकि अपूर्व गुप्ता घायल हुआ था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के भाई रमेश कुशवाहा ने अतहर वारसी, हासिम वारसी, सोनू वारसी, अकील वारसी, बब्लू, शकील अहमद उर्फ जानी, नफीस हाशमी सभासद, कैश खां तथा शमशुल सदर के खिलाफ नामजद मुकदमा लिखाया था। एसपी ने कहा कि पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।

घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त बब्लू पुत्र शम्मू व अकरम पुत्र अकील की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य अभियुक्तों को भी जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा। उधर, कोतवाली पुलिस ने तमंचा लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल यादव के अनुसार, पैंदाबाद गांव निवासी अमित पुत्र रामप्रकाश व यूसुफपुर भगवान निवासी राहुल पुत्र दिलीप कुमार कुशवाहा को पकड़ा है।
विज्ञापन


अमित के पास से 315 बोर का तमंचा और राहुल के पास से तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। इन युवकों को उप निरीक्षक सोवरन सिंह ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें