फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप वितरण में सरकार का बखान

Tue, 20 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लैपटॉप वितरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कस्बा सरायप्रयाग स्थित कप्तान सिंह महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप के साथ समाजवादी पेंशन, शादी विवाह अनुदान सहित प्रदेश सरकार की ओर से अन्य कई योजनाओं के लिए स्वीकृति पत्र दिए गए। इस दौरान विधायक अरविंद सिंह यादव ने प्रदेश सरकार का बखान किया। विधायक ने कहा कि छिबरामऊ विधानसभा में भी चारों तरफ बिना किसी भेदभाव के विकास कराया गया। यहां पर 130 शैया का अस्पताल बनवाया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्रा ने कहा कि लैपटॉप मिलने के बाद बच्चों को विश्व से संबंधित जानकारियां मिल सकेंगी। प्रतिस्पर्धा के इस दौड़ में लैपटॉप बच्चों की पढ़ाई में सबसे अधिक सहायक होगा। कार्यक्रम को तालग्राम चेयरमैन दिनेश यादव, पूर्व प्रधान रामशंकर यादव, सपा नेता अच्छे खां, पिंटू यादव आदि ने संबोधित किया।  इस दौरान सीडीओ उदयराज यादव, डीआईओएस केपी सिंह यादव, गुरसहायगंज चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, समधन चेयरमैन नकीम खां, उत्कर्ष गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, तालग्राम ब्लाक प्रमुख पति सोनू यादव, मनोहर सिंह यादव सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इन्हें मिला लाभ
772 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व 502 लाभार्थियों को पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया। 60 लोगों को शादी विवाह अनुदान, 39 लोगों को कौशल विकास मिशन, 85 लाभार्थियों को लोहिया आवास के  स्वीकृति पत्र, 25 लाभार्थियों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए अनुदान राशि, 750 लोगों को साइकिलें वितरित की।
विज्ञापन


रोहली में मृत बच्चों के परिजनों को चेक
गुरसहायगंज। थाना तालग्राम के ग्राम रोहली में एक विद्यालय की दीवार गिरने से हुई तीन बच्चों की मौत पर पांच लाख रुपये प्रति बच्चे, तीन घायलों को 50-50 हजार व मामूली रूप से चुटहिल 11 बच्चों को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें