फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शादी से पहले पूरा दहेज मांगने पर युवती ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शादी से पहले दहेज की पूरी रकम मांगने का दबाव बनाने से परेशान होकर युवती ने फंदा लगाकर जान दी थी। युवती के पिता ने वर पक्ष पर रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रविवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मलिहापुर गांव निवासी ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि चार माह पहले बेटी सोनालिका (22) की शादी ओरैया के सहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से तय की थी। शादी में पांच लाख रुपये खर्च करने की बात कही गई थी। गोद भराई कार्यक्रम में दो लाख रुपये खर्च भी किए थे। शादी की तारीख 18 नवंबर थी। कहा कि बीते कुछ दिनों से वर पक्ष शेष तीन लाख रुपये शादी से पहले देने का दबाव बना रहे थे। इसको लेकर युवती और युवक के बीच मोबाइल पर अक्सर विवाद होता रहता था।
पुत्री शनिवार को युवक से मोबाइल पर बात करने के बाद गुमसुम हो गईं। इसके बाद कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटकर आई छोटी बहन ने जब कमरे में झांका तो सोनिका को फंदे से लटकता देख चीख पड़ी। परिजन पहुंचे तो देखा कि सोनालिका के मोबाइल पर कॉल चल रही थी और युवक अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहा था। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें