ठठिया कस्बे में करीब 200 बीघा में 450 करोड़ की लागत सेेे परफ्यूम पार्क बनाने की मंजूरी प्रदेश शासन ने दे दी है। कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम इस परफ्यूम पार्क का निर्माण फ्रांस के ग्रासे शहर की डिजाइन पर कराएगी। इस परफ्यूम पार्क के जरिए जहां कन्नौज के इत्र कारोबारी अपने व्यापार को नया आयाम देंगे। वहीं, कन्नौज जिले के अलावा आसपास जिलों में फूलों की खेती करने वाले किसानाें को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
सीडीओ उदय राज ने बताया कि सीएम ने फ्रांस के ग्रासे शहर के इत्र कारोबार से प्रेरणा ली थी। जिसके बाद से कन्नौज के ठठिया में इत्र पार्क पर काम शुरू हो गया था। यह पार्क ठठिया क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्ससप्रेस-वे के निकट बनेगा। इसके लिए कार्यदाई संस्था की नियुक्ति कर दी गई है।
राजकीय निर्माण निगम परियोजना प्रबंधक बीआर सिंह ने बताया कि प्रदेश शासन से डिजाइनिंग मिल गई है। बजट मिलते ही निर्माण का काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मामलं में यूपीएसआईडीसी के एमडी से भी वार्ता हो चुकी है। बजट यूपीएसआईडीसी से ही मिलना है।