फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर चोरी, दो पकड़े गए

Wed, 27 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव के घर में चोरी करते सफाई कर्मचारी व प्लंबर को पकड़ लिया गया। उनके पास से चोरी किए गए रुपये व एक तमंचा भी बरामद किया गया है। इन चोरों की तस्वीरें सीसी कैमरे में भी कैद हो गई हैं। वहीं चोरों का एक साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सपा नेता नवाब सिंह यादव के बड़े भाई सुदर्शन सिंह यादव पुत्र चेतराम यादव ने सदर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनका मकान शहर के मोहल्ला जेरकिला शिक्षक कालोनी में है। वह अपने अड़ंगापुर गांव निवासी प्रदीप यादव, सर्वेश यादव के साथ मंगलवार की रात दूसरी मंजिल के कमरे में सोए थे। रात करीब एक बजे खटपट की आवाज नीचे के कमरों में सुनाई पड़ीं।

इस पर वह सभी नीचे की मंजिल पर पहुंचे। वहां जाने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा व दरवाजे खुले हैं। इसी बीच अंदर से तीन लोग निकलकर भाग खडे़ हुए। पीछा करने पर दो लोगों को दबोच लिया गया। इन्होंने अपने नाम राम विलास पुत्र बाबूराम निवासी बड़ी लुधपुरी बताया। वह उनके मकान में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम भी करता था। उसके पास बैग में चोरी करके रखे गए 22 हजार रुपये मौके पर ही बरामद किए गए। वहीं दूसरे युवक ने अपना नाम नंदलाल पुत्र खुशीराम वर्मा निवासी छोटी लुधपुरी बताया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया। वह उनके घर में प्लंबरिंग का काम कर रहा था। छानबीन के दौरान आलमारी का ताला भी टूटा पाया गया। लाकर को छेनी से काटने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों चोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने सीसी कैमरे की जांच की तो उसमें दोनों द्वारा चोरी करने की पुष्टि हो गई। वहीं भागने में सफल हुए चोर की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें