फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोल्ड स्टोरेज में लगी आग दूसरे दिन भी सुलगी

Thu, 23 Mar 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज में दूसरे दिन बुधवार को दोबारा आग भड़क उठी। दीवार काट कर फायर ब्रिगेड कर्मी सुलगती आग को कई घंटे मशक्कत के बाद बुझा सके। कोल्ड स्टोरेज में आग बुझाने के संयंत्र नहीं लगे होने का भी मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

दरअसल, इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर ताहपुर के पास कोल्ड स्टोरेज में आलू लोडिंग के दौरान मंगलवार संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। यह घटना चेंबर नंबर तीन में हुई। कोल्ड स्टोरेज में आग बुझाने के संयंत्र भी नहीं लगे हैं। इससे कर्मचारी आग बुझाने में असफल रहे। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर देर रात काबू पाया। इसके बाद बुधवार को दोपहर उसी चेंबर में दोबारा आग सुलगने लगी। सूचना पर रामकेवल, महिपाल, अनूप, अक्षय समेत कई दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कोल्ड स्टोरेज के चेंबर में लगी आग को बुझाने के लिए दीवार काटी गई। तब जाकर तीन घंटे बाद आग बुझाई गई।

जानकारी न देने से किसान आक्रोशित
कोल्ड स्टोरेज मालिक और मैनेजर ने नुकसान की कोई जानकारी देने से मना कर दिया है। इसको लेकर भी किसानों में आक्रोश रहा। कमरा नंबर तीन में जिन किसानों का आलू रखा है, वह परेशान दिखाई दिए। कर्मचारियों ने कोई जानकारी नहीं दी और न ही अंदर घुसने दिया। जिससे किसानों ने कोल्ड स्टोरेज संचालक के प्रति काफी नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें