फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को दी पांच लाख की आर्थिक मदद

Sun, 31 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से मारे गए पंपकर्मी के परिजनों को पेट्रोलपंप मालिक ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी और भविष्य में भी उनकी देखरेख करते रहने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि इंदरगढ़ फिलिंग स्टेशन पर टीका नगला गांव निवासी रामेंद्र बाथम सैल्समैन थे। 27 जनवरी की शाम वह पेट्रोल पंप का कैश एक लाख 43 हजार 400 रुपये लेकर जमा करने बस से छिबरामऊ जा रहे थे, तभी ईशन नदी पुल के पास बस में बैठे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर रकम लूटकर फरार हो गए थे।

शनिवार को पंप मालिक अवधेश दुबे, सतीश चतुर्वेदी, अनुपम दुबे और अशोक चतुर्वेदी गांव पहुंचे और ढाई-ढाई लाख रुपये के दो चेक पीड़ित परिजनों को सौंपे। इस दौरान पंपकर्मी रामानंद तिवारी, प्रधान पति शैलेंद्र यादव, विवेक दीक्षित, आलोक कुमार, प्रवीन, रामफेरे, रामसच्चे, राजेश, आदेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें