फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी से 20 हजार की नगदी लूटी

Sun, 31 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला गंगेश्वरनाथ नईबस्ती में रिश्तेदार बनकर आए बदमाशों ने फौजी से 20 हजार रुपये की नगदी लूट ली। जब तक वह शोर मचाकर पीछा करते, तब तक बदमाश रफूचक्कर हो चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


मोहल्ला गंगेश्वरनाथ नईबस्ती निवासी फौजी मोहनलाल शर्मा ने बताया कि वह बीमार चल रहे है और उसे इलाज के लिए कानपुर जाना था। बताया कि उनके पास उपचार के लिए 20 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि खड़नी क्षेत्र के ग्राम ग्यासपुर निवासी राकेश शर्मा के कुछ रिश्तेदार उसके घर शादी का कार्ड देने आए थे।

बताया कि कुछ देर रुकने के बाद वह लोग उससे इलाज के संबंध में बातचीत करते रहे और फिर उसे साथ लेकर बाइक से नगर के पोस्ट आफिस के पास तक आए। यहां उन्होंने उससे पपीता खरीदने को कहा। फौजी ने बताया कि उसके पास एक-एक हजार रुपये के 20 नोट हैं। खुले पैसे नहीं है। तब उन लोगों ने कहा कि वह खुलवा देंगे।
विज्ञापन


बताया कि इस पर जैसे ही उसने जेब से रुपये निकाले वैसे ही उन लोगों ने उसके हाथ से रुपये छीन लिए और धक्का देकर गिरा दिया। जब तक वह संभल पाते और शोर मचाते, तब तक वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए। वह कोतवाली पहुंचा और मामले की सूचना दी, पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं दी।
विज्ञापन


तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की किसी घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें