फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मृतक आश्रित वार्ड बॉय को 14 साल बाद मिला सरकारी देय

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। बैसापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड बॉय मोहन सिंह सेंगर को उनकी दिवंगत एएनएम मां के सरकारी देयों का भुगतान 14 साल बाद मिल गया है। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

मोहन सिंह सेंगर अपनी मां के निधन के बाद से ही बकाया भुगतान के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। 22 अगस्त को 14 साल से मृतक आश्रित वार्ड बॉय सरकारी देयों के लिए भटक रहा शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिणामस्वरूप बकाया भुगतान हुआ।

सीएमओ ने लिपिक का कार्य देख रहे बेसिक हेल्थ वर्कर आकाश को क्षेत्र में भेजने का आदेश दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में समीर सिद्दीकी को लिपिक के पद पर तैनात किया गया है। नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. इरशाद सिद्दीकी ने बताया कि वार्ड बॉय के देयों का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें