फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शराब से मरने वालों को दिया जाए मुआवजा’

Tue, 08 Dec 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सोमवार को सदिकापुर व अलियापुर गांव का दौरा किया। इस दौरान जहरीली शराब से मरने वाले सभी छह लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। वहीं आंख की रोशनी गंवाने वालों से भी घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश सचिव ऊषा दुबे, जिला प्रवक्ता मो. शमशाद खां, अविनाश दुबे, विश्वनाथ गिहार, रामभरोसे कमल, तारिक बशीर, रामनरेश, बीनू त्रिपाठी आदि दोपहर बाद अलियापुर व सदिकापुर पहुंचे। अलियापुर में पृथ्वीराज, राकेश, श्रीराम व जगदीश के परिवार वालों से जानकारी ली।

पीड़ितों ने एक स्वर में मौत का कारण जहरीली शराब पीना बताया। वहीं सर्वेश व कलेक्टर के घरवालों से भी मुलाकात की। ये दोनों लोग अपने आंखों की रोशनी गंवा चुके हैं। सदिकापुर में शिवराम व राजू के परिजनों ने भी कांग्रेसी नेताओं को बताया कि चुनाव के दौरान शराब बांटी गई। इसे पीने के बाद ही ग्रामीणों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


वहीं कल्लू कटियार की आंख की रोशनी भी जहरीली शराब से जाने की बात सामने आई। पीड़ित परिवारों से मुलाकात व घटना के संबंध में छानबीन करने के बाद जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। घटना के शिकार सभी लोग गरीब परिवार के हैं।

उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रशासन को इस मामले में लीपापोती करने की बजाय सच को स्वीकार करके अवैध शराब निर्माण व बिक्री को सख्ती के साथ रुकवाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से आंख गंवाने वाले ग्रामीणों का अच्छा उपचार कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें