फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरों पर शिकंजा कसने और बकाएदारों से बिल की धनराशि वसूलने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सरायमीरा में छापामार अभियान चलाया। इस दौरान 16 बकाएदारों के कनेक्शन काटे। इस मौके पर आधा दर्जन बिजली चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


एसडीओ वीरभद्र सिंह की अगुवाई में अवर अभियंता दीपचंद्र, राजेश कुमार, शशिकांत व प्राइवेट कर्मचारी अंकित के साथ सरायमीरा पहुंचे। दोपहर ढाई बजे से शुरू किए गए चेकिंग अभियान में मील कालोनी के पीछे सरायमीरा में रहने वाले महेश पांडेय पुत्र सरजू प्रसाद, अमित टंडन पुत्र राकेश टंडन के यहां बिजली चोरी होती पाई।

इसी तरह रेलवे स्टेशन रोड मंदिर के निकट सरायमीरा निवासी संजय कुमार गुप्ता पुत्र रामप्रसाद को भी बिजली चोरी करते पकड़ा। इसके अलावा सरायमीरा अंधामोड़ निवासी मां वैष्णो टेलीकाम सेंटर, उज्जवल कास्मेटिक एंड जनरल स्टोर व फिरोज हेयर सेंटर की दुकानों पर बिजली चोरी होते पाया।
विज्ञापन


इन सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अधिकारियों ने बिजली चोरी कर रहे लोगों की केबलें जब्त कर कोतवाली में जमा कराई हैं। इसके अलावा सरायमीरा के ही निवासी 16 लोगों के कनेक्शन 50 हजार रुपये से अधिक बकाया होने पर काट दिए गए।

एक्सईएन पी.राम ने बताया कि लगातार अभियान जारी रहेगा। सरायमीरा सहित शहर के अन्य मोहल्लों में भी अभियान चलाया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर बिलों की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें