फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 02 May 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुरसारा में संदिग्ध हालात में युवक का शव मकान से सौ मीटर दूर पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन


कुरसारा गांव निवासी रघुवीर सिंह वर्मा का 22 वर्षीय पुत्र अनीस उर्फ रामू वर्मा अपने मकान के बाहर टीनशेड में शुक्रवार की रात सो रहा था। घर के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जब रात एक बजे के बाद परिजन घर पहुंचे तो अनीस चारपाई से गायब मिला। इधर-उधर खोज की लेकिन कोई पता नहीं चल सका।

देररात कुछ ग्रामीण खेत से गेहूं काटकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि अनीस उर्फ राजू को गांव के ही कुछ लोग अपने साथ पकड़कर ले जा रहे थे। बाद में खोज की गई तो शव मकान के पीछे सौ मीटर की दूरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


सूचना पर ठठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। बाद में मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही राम गोपाल राठौर, रामप्रकाश राठौर पुत्रगण प्यारेलाल राठौर, प्रताप राठौर पुत्र बाबूराम राठौर के अलावा दो रिश्तेदारों को भी नामजद किया गया है। घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी पाई गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसे जहर भी दिया गया है। गुप्तांग समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान भी हैं।

नाले में पड़ा मिला युवक का शव
कन्नौज। शहर के मोहल्ला अंबेडकर नगर में पुलिस ने नाले से एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अंबेडकर नगर मोहल्ला ठेकेदार गली निवासी अमीचंद्र का 40 वर्षीय पुत्र महेश शुक्रवार शाम घर से निकला था।

जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। दोपहर में स्थानीय दुकानदारों की नजर जीटी रोड तहसील के पास बने नाले की पुलिया के नीचे पड़ी। जहां जूते पहने हुए एक शव पानी में पड़ा नजर आया। सूचना पाकर सरायमीरा चौकी पुलिस के अलावा कोतवाल व मकरंदनगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव के बाहर निकलते ही लोगों ने उसकी पहचान महेश के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें