फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहरा देवी में धक्कामुक्की में गिरे श्रद्धालु की मौत

Sat, 26 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां जाहरा देवी मंदिर में शनिवार को धक्कामुक्की से गिरे श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
तालग्राम थाना क्षेत्र में मां जाहरा देवी मंदिर में शनिवार को दर्शन के लिए भीड़ उमड़ती है। कोतवाली गुरसहायगंज के नौरंगपुर चौकी अंतर्गत गांव चचासेड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार (40) साथियों के साथ जाहरा देवी मेले में दर्शन करने जा रहे थे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में दोपहर को धक्कामुक्की शुरू हो गई। गेट से मीटर पहले धक्के से सुरेंद्र कुमार गिर गए और लोग उनको रौंदते हुए निकल गए। पुलिस बल प्रयोग कर गंभीर रूप से घायल युवक को किनारे उठाकर लाए। वे एंबुलेंस आदि की व्यवस्था कर रहे थे, तभी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई देशचंद्र ने उसकी पहचान की है। पुलिस की सूचना पर पत्नी गीता देवी, पुत्र सुरजीत, अजीत (05) व सगा भाई संतराम मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। तालग्राम के दरोगा राकेश कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मेला प्रभारी तहसीलदार अबुल कलाम ने बताया कि वह सुबह से मंदिर के अंदर मौजूद हैं। परिसर में किसी की मौत की जानकारी नहीं है। फिर भी पता लगा रहे हैं। वहीं, तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि भीड़ में युवक को हार्ट अटैक पड़ा है। पुलिस प्रशासन ने जब तक एंबुलेंस को सूचना दी उसकी मौत हो गई है। भीड़ से कुचलने की बात गलत है। स्वास्थ्य शिविर न होने से चली गई जान साल 2015 में मंदिर में मां के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत के बाद डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे, कि मेला परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाए। डीएम के आदेश के बावजूद मेला परिसर में शिविर नहीं लगाया गया। इससे भीड़ में गिरे युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पुलिस व श्रद्धालुओं का कहना है कि मेले में कैंप लगा होता तो शायद घायल को सही समय पर उपचार मिल जाता और उसकी जान बच जाती। छह किलोमीटर दूर रोके गए बड़े वाहन पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों को छह किलोमीटर व छोटे वाहनों को तीन से चार किलोमीटर पहले रोका था। इसके बावजूद तेराजाकेट से रोहिली मोड़ तक चार किलोमीटर, तालग्राम विधि विज्ञान प्रयोगशाला से लेकर रोहिली मोड़ तक पांच किलोमीटर, छिबरामऊ-तालग्राम मार्ग पर केसरी नगला मोड़ से लेकर रोहिली मोड़ तक जाम की स्थिति बनी रही। वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें