फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: खेत की रखवाली करने गए युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

Tue, 04 Jul 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा। बिजली के खंभे के पास संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा मिला। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सुखी ग्रामसभा के तुलापुरवा गांव निवासी छुन्ना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि भाई राजा सिंह (30) पुत्र रामदत्त रविवार की रात को खेत में धान की पौध की रखवाली करने के लिए गया हुआ था। सोमवार की सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने बिजली के खंभे पास शव देखा। ग्रामीणों ने ही परिजनों को सूचना दी। छुन्ना ने पुलिस को दी तहरीर में शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। उन्होंने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। थानाध्यक्ष किशन पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर बिजली विभाग के जेई संजीव गंगवार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात व सोमवार की सुबह को 11 हजार केवी उमर्दा बिजली नेटवर्क के तार व खंभे के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है। न ही किसी तरह की र्टिपिंग की शिकायत मिली है।
विज्ञापन


घरों में दौड़ा एचटी लाइन का करंट

चपुन्ना। चौकी क्षेत्र के गांव इंद्रानगर में बारिश बंद होने के बाद जैसे ही बिजली सप्लाई चालू हुई। किसी फाल्ट के कारण हाईटेंशन लाइन का करंट गांव के घरों में दौड़ने लगा। गांव के दीपू के दरवाजे पर बंधी बकरी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि गांव के अवधेश सिंह, सनोज, अशोक सिंह, मोहित, श्रीपाल, अमर सिंह, साहिल, राहुल कुमार, रोहित, अजय सिंह, नीरज कुमार, लल्ला बाबू जगदीश आदि ने गांव में बिछी जर्जर लाइनों की मरम्मत और जाल लगवाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें