फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लीड एक्सप्रेसवे पर पीछे से कार में मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 03 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नौ लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदोई जनपद के मल्लवां थाना क्षेत्र के बखौरा गांव निवासी हरिशंकर (35), रिंकू (30), कौशल किशोर (42), सतेंद्र (32), हिमांशु(28), नीरज (25), विपिन (30), सोनू (12) व दीपक (29) कार से बालाजी जयपुर के दर्शन करने के लिए गए थे। सभी लोग दर्शन कर रविवार की सुबह कार से लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मचारियों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रिंकू की मौत हो गई। घायलों की हालत में सुधार है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें