फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह दिन से लापता हलवाई कारीगर का शव झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
The dead body of the confectioner who was missing for fourteen days was found in the bushes - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। 14 दिन से लापता हलवाई का शव रविवार को दोपहर जीटी रोड के किनारे एक प्लाट में झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी बलवीर प्रजापति (32) हलवाई का काम करता था। 24 मई को वह सफाखेड़ा गांव में राधाकृष्ण की भतीजी की शादी में काम करने गया था। सुबह चार बजे काम निपटाकर वह पैदल वहां से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
पिता श्रीकृष्ण प्रजापति ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 29 को कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। रविवार को दोपहर जीटी रोड के किनारे एक प्लाट से दुर्गंध उठने पर आसपास के लोगों ने जानकारी की तो वहां बलवीर प्रजापति का क्षतविक्षत शव पड़ा था। सूचना मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर कपड़ों से उसकी पहचान की।
विज्ञापन

बलवीर की आठ वर्ष पहले जसोदा चौकी क्षेत्र के गांव जेवां में शादी हुई थी। वह नि:संतान था। उसके पांच भाई व दो बहने हैं। पिता श्रीकृष्ण प्रजापति ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

The dead body of the confectioner who was missing for fourteen days was found in the bushes- फोटो : CHIBRAMAU

The dead body of the confectioner who was missing for fourteen days was found in the bushes- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें