कन्नौज। घर में मंगलवार को युवती का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
गुरसहायगंज क्षेत्र के डुंडवा बुजुर्ग निवासी गंगाराम की 10 साल पहले मौत हो गई थी। गंगाराम की पुत्री धनदेवी 12 साल से फुफेरे भाई सदर क्षेत्र के बछरजापुर निवासी रामरतन के घर में रहती थी। सुबह 11 बजे धनदेवी (18) का शव घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। रामरतन के बेटे ने धनदेवी के शव को फंदे पर लटकता देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)