फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

121 गरीबों को बांटे परिषद ने कंबल

Sun, 10 Jan 2016 11:49 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श इंटर कालेज में भारत विकास परिषद शाखा ठठिया की ओर से गरीबों को मुफ्त कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान चयनित 36 गांवों के 121 गरीबों को मुफ्त में कंबल दिए।
विज्ञापन


कालेज प्रबंधक अवधेश मिश्रा ने कहा कि गरीबी समाज के लिए अभिशाप है। गरीबों की सेवा करना सभी का दायित्व है। समाज के दबे, शोषित व गरीब लोगों की मदद करें। श्याम स्वरूप चतुर्वेदी ने कहा कि गरीबों की सेवा के लिए धन संग्रह करना कठिन काम है, पर परिषद यह कार्य करके लोगों को रास्ता दिखा रही है।

रमेश चंद्र मल्होत्रा, शशिभूषण, थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ ने भी विचार रखे। इस मौके पर छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाई। संचालन विद्या सागर तिवारी ने किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन कन्नौज केशवदास टंडन ने की। इस मौके पर बजरंग दयाल कनौजिया, प्रधानाचार्या अनुराधा, संतराम कटियार, ऊषारानी, डा. जेएन यादव, प्रभाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें