विद्युत विभाग ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने का
अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही घरों, दुकानों के अंदर लगे मीटर बाहर लगवाए
जा रहे हैं।
अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को
शहर में कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। अवर अभियंता रवींद्र बाबू, अवर
अभियंता करन सिंह, डिशकनेक्शन टीम लीडर रोहित, अजय कुमार, राजीव यादव,
सुपरवाइजर गिरंद सिंह, लाइनमैन कैलाश, दुर्गेश, दीपू ने सौरिख तिराहे के
पास 10 हार्सपावर कनेक्शन सहित रिलाएंस के दो टावरों के कनेक्शन बकाया जमा
नहीं करने पर काट दिए।
इसके अलावा मोहल्ला इंदिरानगर और बजरिया में 15
बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए और जिन उपभोक्ताओं के घरों, दुकानों में मीटर
अंदर लगे थे, वह हटवाकर नए इलेक्ट्रानिक मीटर बाहर लगवाए गए। इस बाबत
एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिन
उपभोक्ताओं ने नए इलेक्ट्रानिक मीटरों की फीडिंग कंप्यूटर में अब तक नहीं
कराई है, वह सीलिंग रिपोर्ट और चालू माह के बिल की फोटोकापी कार्यालय में
जमा कर दें। कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल आईडीएफ आ रहे हैं वह कार्यालय
आकर संशोधित करा लें। उन्होंने कहा कि इसके लिए कनेक्शन रसीद, मीटर सीलिंग,
चालू माह के बिल की फोटोकापी साथ लाएं।