फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शासन की शिकायतें निपटाएं’

Tue, 02 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार की दोपहर आईजीआरएस प्रणाली पर प्राप्त संदर्भों व शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली के अंतर्गत आने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि में करें। मुख्यमंत्री कार्यालय अथवा शासन से आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कभी भी प्रमुख सचिव व अन्य बड़े अधिकारियों के स्तर से की जा सकती है, इसलिए सभी विभागाध्यक्ष आई शिकायतों के निस्तारण को खुद चेक कराए।
विज्ञापन


उन्होंने आपूर्ति विभाग, पुलिस विभाग, डीआरडीए व चकबंदी विभाग के प्राप्त संदर्भों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में बैठकर जनता की शिकायतें सुनें। उनका निस्तारण सुनिश्चित कराए। शिकायतों के निस्तारण की स्थित को प्रतिदिन चेक करें। बैठक में एडीएम संतोष वैश्य, पीडी एके सिंह कुशवाहा, सीएमओ डा. पीएन बाजपेयी, एसडीएम कन्नौज, छिबरामऊ, तिर्वा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें