फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आढ़ती ने प्रभारी मंडी सचिव के साथ की अभद्रता

Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कृषि उत्पादन मंडी समिति के मंडी इंस्पेक्टर व प्रभारी मंडी सचिव के साथ आढ़ती ने आवास में घुसकर गालीगलौज करते हुए मोबाइल छीन लिया। एसडीएम से शिकायत के साथ ही मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के घाटमपुर अंतर्गत ग्राम अमौली निवासी श्रवण सिंह परमार ने बताया कि वह मंडी समिति में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त है। मंडी सचिव बृजभान के स्थानांतरण के बाद से अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं। पांच नवंबर को 12.30 बजे मंडी समिति का एक आढ़ती गनर के साथ मंडी सचिव आवास पर आया और गालीगलौज करते हुए अभद्रता करने लगा। इसकी शिकायत फोन से एसडीएम उमाकांत तिवारी से की। आरोप है कि एसडीएम से वार्ता के दौरान आढ़ती ने मोबाइल छीन लिया और आढ़त पर चला गया। चौकीदार रामाधार को जब मोबाइल लेने के लिए भेजा तो उसके साथ भी गालीगलौज करते हुए चोरी के आरोप में फंसाने की धमकी देते हुए भगा दिया। एसडीएम के निर्देश पर जब तक पुलिस पहुंची, आढ़ती आढ़त पर ताला डालकर मौके से भाग गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच मंडी समिति चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें