फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अनुपस्थित चल रहे शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भवनियापुर स्थित कंपोजिट स्कूल में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षक को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


तालग्राम के बीईओ रमेश चौधरी ने नौ अक्तूबर को भवनियापुर स्थित कंपोजिट स्कूल का निरीक्षण किया था। शिक्षक खलील अहम 15 से 29 सितंबर को मेडिकल अवकाश पर गए थे। इसके बाद 30 सितंबर से बिना किसी सूचना के स्कूल से अनुपस्थित थे। स्कूल में छात्र नामांकन कम पाया गया और शिक्षण कार्य में भी उदासीनता दिखाई। इसके बाद 20 नवंबर को बीईओ ने स्कूल का दोबारा निरीक्षण किया जिसमें पुष्टि हुई कि शिक्षक एक अक्तूबर से लगातार अनुपस्थित हैं। जांच में यह भी उल्लेख है कि शिक्षक द्वारा विभागीय आदेशों की अवहेलना की गई, अपने पदेन दायित्वों का निर्वाहन नहीं किया गया और मनमानी तथा स्वेच्छाचारिता से कार्य किया गया। इससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। जांच आख्या में उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई। इसके आधार पर बीएसए संदीप कुमार ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें सिंहपुर स्थित प्राथमिक स्कूल से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें