फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मैप से बूथ तक पहुंचना होगा आसान

Sun, 08 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी करते तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथ के नक्शों की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। मतदान के दिन इस नक्शे का उपयोग मोबाइल एप पर किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसीलदार शिवनरायन पांडेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 337 मतदान केंद्र और 468 बूथ हैं। पूरे क्षेत्र को 42 सेक्टर व चार जोन में बांटा गया है। सभी मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए रूट चार्ट बना लिया गया है, जिसमें लैंडमार्क और बाउंड्री को भी दर्शाया गया है। अब इस मैप को ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। चुनाव के दिन इस मैप को मोबाइल एप पर उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा मतदाता सूचियों की फीडिंग का काम भी चल रहा है।

रजिस्ट्रार कानून गो अवन कटियार ने बताया कि 12 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद उस पर आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निस्तारण भी किया जाएगा। इस दौरान लेखपाल अनिल प्रकाश यादव, भारत सिंह, मनोज कुमार, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें