फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशियों को दिए चुनाव जीतने के मंत्र

Sat, 07 Jan 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बसपा प्रतीक
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी सत्ता की दहलीज तक पहुंचने के लिए कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। शनिवार को मायावती ने मंडल ेको-आर्डीनेटर व विधानसभा के तीनों प्रत्याशियों को लखनऊ तलब किया है। जिसमें उनको चुनाव जीतने के मंत्र बताए जाएंगे।
विज्ञापन


फिलहाल तीनों प्रत्याशी सोशल इंजीनियरिंग के तहत दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण मतदाताओं के बीच अपनी साख बचाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक सदर सीट से दूर रही बसपा अपने प्रत्याशी अनुराग जाटव को मैदान में उतार कर सभी बिरादरी के वोट बैंक को हासिल करने की फिराक में है।

वहीं, तिर्वा विधानसभा से प्रत्याशी बने विजय विद्रोही की शिक्षा व युवा वर्ग में अच्छी पकड़ है। छिबरामऊ से प्रत्याशी पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी बसपा प्रमुख के करीबी रहे हैं। बसपा को छिबरामऊ क्षेत्र से अपने बिखरे मुस्लिम वोट बैंक को समेटने में मदद मिलेगी। फिलहाल हाईकमान का अगला आदेश आने से पहले प्रत्याशी मतदाताओं के बीच रैली, नुक्कड़ सभाओं को छोड़कर डोर टू डोर संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें