फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का संदिग्ध हालात में शव मिला

Sat, 07 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव नरुइया में घर में अकेली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। इस मामले में विवाहिता के भाई ने बहन की सास द्वारा हत्या करने की आशंका जताई है, वहीं ससुरालियों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार, नरुइया निवासी दीपू की पत्नी कल्पना (22) शुक्रवार की सुबह अपने घर में छह महीने के बीद राज व सास प्रेमा देवी के साथ घर पर मौजूद थी। पति दीपू अपने पिता संतराम का इलाज कराने सैफई गया था।

सुबह करीब साढ़े नौ कल्पना का शव मृत हालत में आंगन में पड़ा देखा गया। पड़ोसी ने मायके वालों को सूचना दी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छिबरामऊ के गांव कमालपुर निवासी विवाहिता का भाई शिशुपाल व अन्य मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया कि आए दिन ससुराल वाले दहेज में रुपये की मांग करते थे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसने खेत खरीदने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद फिर रुपये मंगाने लगे। बताया कि इसी बात से नाराज होकर बहन की सास ने जहर खिलाकर उसे मार डाला। वहीं प्रेमा देवी का कहना है कि उसके नाती राज की अंगुली में खेलते समय चोट लग गई थी।

इस पर वह उसे दवा दिलाने चलने लगी। लौटकर आई तो कल्पना का शव आंगन में पड़ा  देखा। इस बाबत विवाहिता के पिता रामसेवक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दरोगा एसएन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख राजा गजेंद्र सिंह, सपा विधानसभा प्रभारी अच्छे खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश शाक्य ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन


एसओ इमरान खां का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें