फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रवण यंत्र के लिए 41 बच्चे चिह्नित

Sat, 07 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक संसाधन केंद्र में श्रवण बाधित बच्चों के लिए श्रवण यंत्र मापन एवं पहचान शिविर लगा, जिसमें विशेषज्ञों ने परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 41 मूकबधिर बच्चों को श्रवण यंत्र के लिए चिह्नित किया। इनको एलिम्को द्वारा एक जनवरी को उपकरण दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत छह से 14 आयु वर्ग के कक्षा एक से आठ तक परिषदीय स्कूलों शिविर में एलिम्को कानपुर के आडियोलाजिस्ट वीरेंद्र कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट राजेंद्र कुमार, जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह, विशेष शिक्षक रमाकांत सिन्हा, संजय कुमार, देवेश वर्मा, मनोज पांडेय, पूजा कटियार की मौजूदगी में 20 छात्र और 21 छात्राओं को श्रवण यंत्र को चिह्नित किया गया।

ब्लाक संसाधन केंद्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. आशीष राजपूत ने बताया कि चिह्नित सभी बच्चों को एलिम्को द्वारा एक जनवरी को बीआरसी में आयोजित शिविर के दौरान उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें