फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लापता किसान का 36 घंटे बाद चकरोड पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। 36 घंटे से लापता किसान का शव सोमवार की शाम को गांव के बाहर चकरोड पर पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


तालग्राम के माधौनगर गांव निवासी रामलखन बाथम (35) खेती करता था। पिता छुन्ना लाल ने बताया कि रामलखन नशे का लती था। घर से 10-10 दिन के लिए बिना बताए गायब हो जाता था। 20 जुलाई की सुबह रामलखन घर से खेत के लिए निकल गया। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की पर पता नहीं चला।
अगले दिन शाम को गांव के लोगों ने पानी टंकी के पीछे चकरोड पर रामलखन को पड़े देखा तो यह समझा कि नशे की हालत में होगा। उसने परिवार के साथ पहुंच कर देखा तो उसकी पुत्र की मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि रामलखन की शादी नहीं हुई थी। किसी पर कोई शक नहीं है और न ही रंजिश है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि युवक की स्वभाविक मौत हुई होगी। इसलिए परिवार के लोगों ने सूचना नहीं दी है। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें