फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में टापर को किया पुरस्कृत

Wed, 13 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहवाहिनी रोड पर स्थित कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में मंगलवार को युवा दिवस पर अनुभव स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूल के टापर छात्र को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


डा. रमेश तिवारी विराम ने कहा कि पत्थर की तस्वीर भी बदल सकती है, शर्त लेकिन ये है कि सलीके से तराशा जाए। इस दौरान कई वक्ताओं ने अनुभव तिवारी के स्मरणों को छात्रों के बीच सुनाया। उत्कर्ष मिश्रा, सूर्यमणि गुप्ता, आदित्य वर्मा, अभिनव राजपूत, तरुण दुबे, हर्षित राठौर ने अपने विचार रखे।

बाद में पत्रकार अनुभव तिवारी सम्मान समारोह में आर्यन प्रताप को स्वामी विवेकानंद साहित्य की पांच पुस्तकें, सरस्वती की प्रतिमा व 1100 रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. धीरेंद्र दुबे, प्रधानाचार्य राधेश्याम द्विवेदी, बृजकिशोर त्रिपाठी, शिवकुमार, केशव कुमार, प्रमोद गुप्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें