छिबरामऊ। नगर के दो मोहल्लों के तीन युवाओं की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शुक्रवार को शव आते ही मातम छा गया। परिजनों में चीख- पुकार मच गई। शव के अंतिम दर्शन के लिए दोनों मोहल्लों में लोगों की भीड़ जुटी रही।
नगर के मोहल्ला गणेश चौधरी निवासी वसीम (34), अब्दुल सत्तार (50) तथा मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी अल्ताफ उर्फ छोटे (35) रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने मैनपुरी जिले के थाना किशनी गए थे। गुरुवार की देर रात घर लौटते समय किशनी के पॉलिटेक्निक काॅलेज के पास तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को रौंद दिया था।
हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वसीम के चार माह की एक पुत्री तथा अल्ताफ के तीन बच्चे हैं। वहीं सत्तार की एक पुत्री है, जिसकी शादी हो चुकी है।