फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से आवेदन नहीं भर पा रहे

Fri, 11 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अबकी टीईटी परीक्षा का आवेदन भरने में जहां अभ्यर्थियों को चक्कर काटने पड़ रहे, वहीं साइबर कैफे वालों को भी पसीना आ रहा है। कारण है कि जिस दिन से आनलाइन आवेदन को वेबसाइट खुली उसी दिन से सर्वर ठप पड़ा है। दिनभर लगे रहने के बाद एक या दो फार्म शामिल हो पा रहे, वहीं अंतिम तिथि 16 दिसंबर है।
विज्ञापन


ऐसे में कई अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं भर पा रहे हैं। टीईटी के लिए 26 नवंबर से आवेदन की तिथि घोषित की गई। 26 नवंबर से ही वेबसाइट भी खुल गई। दो या तीन दिन बाद ही सर्वर ओवरलोड के कारण ठप हो गया है। अब हालत यह है कि हफ्तों से लाईन में लगे अभ्यर्थी आवेदन नहीं भर पा रहे है। वहीं साइबर कैफे वालों को भी फार्म भरने में पसीना आ रहा है।

पूरे दिन सर्वर ठप रहता है और रात में कड़ी मशक्कत के बाद एक या दो फार्म शामिल हो पा रहे हैं। अब अंतिम तिथि 16 दिसंबर भी नजदीक है। ऐसे में अभ्यर्थियों के सामने टेंशन हो गई कि आखिर वह कैसे आवेदन करें। अभ्यर्थियों ने शासन ने टीईटी की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की है, जिससे कि उन लोगों के आवेदन जमा हो सकें।
विज्ञापन


वहीं साइबर कैफे संचालक अजय मिश्रा ने बताया कि अबकी शिक्षामित्र भी आवेदन कर रहे हैं, जिससे सर्वर ओवरलोड है। रात में 11 बजे के करीब या सुबह चार बजे ही आवेदन भर पाते हैं। दिन भर सर्वर ठप रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें