फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान को लेकर नोकझोंक, बाइक रोकी

Fri, 30 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल बहोसी में फर्जी मतदान करने का आरोप लगाकर वार्ड 26 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच नोकझोंक हो गई। गुरुवार को दोपहर करीब 12:25 बजे मतदान केंद्र के अंदर जब एक ग्रामीण वोट डालने आया तो प्रत्याशी प्रगति यादव पत्नी इंद्रेश यादव के एजेंट ने उसे रोका।
विज्ञापन


कहा कि उसके नाम का वोट दूसरा व्यक्ति डाल गया है। यह फर्जी वोट है, अब नहीं पडे़गा। वोट डालने वाला व्यक्ति बाहर चला आया। इसी दौरान अंदर मौजूद प्रत्याशियों के एजेंटों के बीच नोकझोंक होने लगी। मामला मारपीट की नौबत तक आ गया, पर पुलिस ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया।

उधर, बाहर गए व्यक्ति ने मामले की जानकारी बस्ते पर अपने समर्थकों को दी। गुस्साएं लोगों ने एक समर्थक की बाइक रोक ली। इससे इसी वार्ड की प्रत्याशी गयाश्री पत्नी जगदीश सिंह व प्रगति यादव के समर्थकों में जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें