फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में फूट-फूट कर रोया छोटा भाई, पुलिस ने भेजा जेल, दिव्यांग भाई की हत्या में पकड़े जाने पर करता रहा पछतावा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। दिव्यांग बडे़ भाई की हत्या के आरोप में जेल जाने से पहले छोटा भाई लाल सिंह थाने में फूट फूट कर रोया। उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा था। रुंधे गले से कहने लगा, होनी थी, सो हो गई। कल से खाना नहीं खाया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना इलाके के मुड़िया गांव में दो बीघा खेत बेचने से नाराज लाल सिंह ने बड़े भाई हंसराज की मंगलवार को हत्या कर दी थी। इस मामले में चचेरे भाई महावीर ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चौकी प्रभारी बेहटा राजेश प्रताप सिंह ने आरोपी को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने उससे पूछताछ की। आरोपी लाल सिंह ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद वह थाने में फूट-फूट कर रोने लगा। बोला, भाई की मौत का बहुत पछतावा है। गुस्से में एक बार डंडा चला दिया था। यह सिर में लग गया। इससे भाई की मौत हो गई। हत्या का इरादा नहीं था। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किए गए डंडे को आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया। पुलिस ने सुरक्षा के साथ न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
चचेरे भाई को 40 हजार में बेची थी जमीन
हंसराज(36) ने अपने हिस्से की दो बीघा जमीन चचेरे भाई के हाथ 40 हजार रुपये में बेच दी थी। इसके बाद यह पंजाब में नौकरी करने चले गए। तीन माह पहले पंजाब में दुर्घटना हो गई। इससे पैर से दिव्यांग हो गए। ठीक होने पर घर लौट आए। मंगलवार दोपहर बाद दो बजे के करीब खेत पर बनी झोपड़ी में लेटे खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी छोटे भाई लाल सिंह ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें